भाई दूज : विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
भाई दूज : विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
-यम की फ़ांस से मुक्ति को बड़ी संख्या में भाई बहन ने लगाई यमुना में डुबकी
मथुरा । यमुना के विश्राम घाट पर भाई दूज के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में पवित्र डुबकी लगाई, धर्मनगरी मथुरा में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर विश्राम घाट सहित यमुना के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, भाई-बहनों ने एक साथ यमुना में पवित्र स्नान कर परंपरा का निर्वहन किया ।(99).jpg)
बहनों ने भाइयों का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई और तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की, भाई दूज के अवसर पर विश्राम घाट का नजारा देखते ही बन रहा था, दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते घाट पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही, यमुना में स्नान करने के बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं, इस दौरान यमुना मैया के जयकारों से पूरा घाट गुंजायमान रहा ।.png)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यमुना जी ने अपने भाई यमराज को इस दिन अपने घर आमंत्रित किया था, यमराज के आने पर यमुना जी ने उनका आदर-सत्कार किया और स्नान कराने के बाद तिलक लगाया, प्रसन्न होकर यमराज ने बहन को वरदान मांगने के लिए कहा, इस पर यमुना जी ने वरदान मांगा कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के साथ यमुना में स्नान करेगा और उसके घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा, यमराज ने बहन को यह वरदान दिया, तभी से भाई दूज पर यमुना स्नान की परंपरा चली आ रही है।
विश्राम घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं अच्छी रहीं। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के घाट पर पहुंचकर स्नान कर रहे हैं, स्नान के बाद लोग मंदिरों के दर्शन और बाजारों में भ्रमण कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, अनुमान के मुताबिक लाखों लोगों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई, पूरे दिन घाट पर जय हो यमुना मैया की के जयकारे गूंजते रहे और भाई-बहनों ने इस पावन पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया ।
देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा आये और ब्रह्म मुहूर्त से ही सुबह से ही यमुना स्नान शुरू हो गया, यम की फांस से मुक्ति पाने की अभिलाषा लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्घालुओं भाई बहनों ने एक साथ यमुना स्नान किया, उसके बाद यमराज मंदिर पर भाई बहन ने पूजा अर्चना की, भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैया दूज देश भर में मनाया जा रहा है लेकिन मथुरा में इसे लेकर कुछ अलग ही धार्मिक मान्यता है, यहां इस दिन यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर भाई बहन यमुना में डुबकी लगाते हैं, यमुना तट पुण्य विश्राम घाट पर यमुना धर्म राज का प्राचीन मंदिर है, स्नान के बाद भाई बहन इनका दर्शन करते हैं, यमुना जी को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और धर्मराज को काला वस्त्र अर्पित करते हैं ।















