ग्यारह हजार दीपकों से जगमगा उठा क्षीरसागर कुंड
ग्यारह हजार दीपकों से जगमगा उठा क्षीरसागर कुंड
-ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की प्राकट्य स्थली में हुआ दीपदान, गोवर्धन पूजा
बलदेव (मथुरा) । ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज की प्राकट्य स्थल क्षीरसागर कुंड पर दो दिवसीय अलौकिक दीपदान महोत्सव ग्यारह हजार दीप मालाओं को जलाकर मनाया गया, द्विदिवसीय दीपदान महोत्सव युवा ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया, दीपावली व गोवर्धन पूजा अर्चना विशेष वैदिक मंत्रोच्चार के दीपदान के साथ की गई, श्रद्धा के दीपों व आकर्षक लाइटों से दाऊजी महाराज प्राकट्य स्थल क्षीरसागर झिलमिला गया तो क्षीरसागर की शिलाएं श्रद्धा के दीपों से तेजोमय हो उठीं ।(73)(10).jpg)
श्रद्धालु दीपमालाओं के अदभुत दीपोत्सव को देखकर आश्चंभित हो गए, क्षीरसागर मनोहारी दृश्य प्रकाश युक्त सजावट श्रद्धालुओं के मान को मोह रहा था, दीपदान कर दाऊजी महाराज के दर्शन किए, क्षीरसागर पर छप्पन भोग लगाए गए, इंद्रधनुषी प्रकाश युक्त लाइटों से क्षीरसागर को सजाया गया, दीप महोत्सव का शुभारंभ जगदगुरू गोपेश्वर देव जी महाराज, ब्रह्मचारी स्वदेश जी महाराज, तीर्थ विकास परिषद एसीईओ राजीव पांडेय, सीओ संजीव कुमार राय, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल, थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने श्री परशुराम भगवान के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित व दीपदान कर किया।
इस अवसर पर जगद्गुरु गोपेश्वर महाराज ने कहा ब्रज के राजा की प्राकट्य स्थली पर दीपदान प्राचीन है, दीपदान को आकर्षण करने के लिए ग्यारह दीपमालाओं व आकर्षण लाइटों से क्षीरसागर कुंड जगमगा रहा है, शोभनीय दृश्य को देखने के लिए नगर के लोगों को प्रति वर्ष बेहद इंतजार करना होता है, इस पल को साक्षी बनने के लिए सब तरसते है, ब्रह्मचारी स्वदेश महाराज ने कहा कि क्षीरसागर धरा भव्य एवं सुंदर दृश्य मनोहारी लग रहा है, मेरा सौभाग्य है हर वर्ष की भांति में यह गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करने का मौका मिलता है, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने क्षीरसागर कुंड की सुंदरता की सराहना की ।
श्रद्धालुओं ने दीपदान महोत्सव का लुफ्त उठाया, क्षीरसागर कुंड पर लगे सेल्फी पाइंट आकर्षण का केंद्र रहे, सेल्फी लेने को श्रदालुओं का जमघट सेल्फी प्वाइंट पर लगा रहा, महाआरती में सैकड़ो लोग इस पर का साक्षी बने, अवधेश दुबे, अखिलेश पाठक, राहुल तेहरिया, विष्णु शर्मा, अनुज उपमन्यु, छगन दीक्षित, सौरभ रावत, राजकुमार तेहरिया, ओमप्रकाश गुधेनिया, सुधाकर उपाध्याय, सुरेश भारद्वाज, नरेंद्र तेहरिया, सत्यदेव उपमन्यु, राम पाठक, रवि भारद्वाज, राजू भारद्वाज, कन्हैया रावत, भोला महंत, अभिनाश गुधेनिया, राजीव कुमार उपाध्याय, यतेंद्र बल्लभ शास्त्री, मनीष गर्गाचार्य, ऋतुराज आचार्य, ब्रजेश कृष्ण व्यास, महेश उपाध्याय, अरविंद गुधेनिया, बलराम शर्मा, शिवा उपाध्याय, राजा गर्ग, कपिल व्यास, हेमन्त चौबे, धर्मेंद्र, ओमी व्यास, पंकज व्यास आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रतीक तेहरिया ने किया ।














