तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
मथुरा । थाना राया क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव कैशोंपुर के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।(73)(2).jpg)
जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी अजय मिश्रा अपनी भतीजी चारु पुत्री महेश चंद्र निवासी गांव पिरसुआ को बाइक से उसके गांव छोड़ने जा रहे थे, जैसे ही वह मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव कैशोंपुर के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, गांव कैशोंपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि घायल अजय उनके साले हैं, जो अपनी भतीजी चारु को गांव पिरसुआ छोड़ने जा रहे थे, बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति हाईकोर्ट का अधिवक्ता है ।















