पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, दो घायल

पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, दो घायल
  मथुरा । थाना राया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, गांव सारस के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी, हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। 
  गुरुवार सुबह करीब 5ः30 बजे संजय तोमर पुत्र विष्णु दत्त निवासी खेरिया मोड़, आगरा और पवन पुत्र मुरारी लाल निवासी नंदा की घड़ी, थाना राया स्विफ्ट कार से राया की ओर से सादाबाद रोड स्थित नंदा की घड़ी जा रहे थे, इसी दौरान गांव सारस के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार गड्ढे में जा गिरी और उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए ।
  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, प्रथमदृष्टया चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094795
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.