मुख्यमंत्री ग्रेड योजना में धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त नाराज

मुख्यमंत्री ग्रेड योजना में धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त नाराज
-नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने पैदल भ्रमण कर फुटपाथों का किया निरीक्षण
  मथुरा । मुख्यमंत्री ग्रेड योजना के अंतर्गत महानगर में विगत एक वर्ष से चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति व गुणवत्ता को लेकर आमजन में व्याप्त असंतोष को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शहर का पैदल निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नगर निगम के पार्षद विकास दिवाकर सहित नगर निगम के अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे, नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गहनता से फुटपाथों का निरीक्षण किया, अतिक्रमण, टूटी पटरियों, जलभराव और पैदल यात्रियों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया । 
  भ्रमण के दौरान फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रास बिहारी अग्रवाल ने नगर आयुक्त को व्यापारियों व आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया, उन्होंने फुटपाथों के सही उपयोग, दुकानों के सामने अतिक्रमण से मुक्ति, पार्किंग व्यवस्था, नालियों की सफाई और विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष जोर दिया, नगर आयुक्त ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना और विचार कर उन्हें अमल में लाए जाने की स्वीकृति दी। 
  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखने चाहिए, जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी नगर आयुक्त को सड़क, फुटपाथ, सफाई और पेयजल से जुड़ी समस्याएं बताईं, नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ग्रेड योजना के तहत चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा कर उन्हें तय समय में पूरा कराया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094788
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.