ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन पर दर्ज हुई एफआईआर

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन पर दर्ज हुई एफआईआर
   मथुरा । छाता थाना क्षेत्र में युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, मामले में प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार को पीड़ित पक्ष के परिजन बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, परिजनों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर घायल पक्ष के लोगों के खिलाफ फर्जी क्रॉस केस दर्ज कराया गया है। 
   घटना 8 नवंबर की रात करीब 11ः30 बजे की बताई जा रही है, पीड़ित पूरन सिंह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अचानक बंद हो गई, आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रधान प्रतिनिधि भरतो, उमेश और हिमांशु ने लाठी-डंडों एवं हथियारों से उस पर हमला कर दिया, हमले में पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार जारी है, इस मामले में पीड़ित के भाई विजय की तहरीर पर छाता थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था ।
   वहीं मामले में नया मोड़ तब आ गया जब पीड़ित पक्ष के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे, उनका आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए घायल पक्ष के रतन, विजय, हरिओम, देवेश, ओमप्रकाश और प्रदीप के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करा दिया है, पीड़ित परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित रूप से झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण है, पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094789
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.