जंगल में मिला अज्ञात शव, चेहरे और पैर पर कुत्तों के नोचे के निशान
जंगल में मिला अज्ञात शव, चेहरे और पैर पर कुत्तों के नोचे के निशान
चौमुहां । थाना छाता क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास गुरुवार तड़के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, शव हाईवे से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था, सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना तत्काल केडी पुलिस चौकी को दी, सूचना मिलते ही केडी चौकी प्रभारी अमित कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए ।(73)(3).jpg)
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, वहीं शव के चेहरे और पैरों से कुत्तों द्वारा मांस नोचे जाने के निशान मिले हैं, शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत काफी पहले हुई होगी, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, केडी चौकी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, फिलहाल शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके ।















