यम द्वितीया पर जेल में बंद भाईयों तक पहुंचा बहन का प्यार
यम द्वितीया पर जेल में बंद भाईयों तक पहुंचा बहन का प्यार
मथुरा । यम द्वितीया पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों तक बहना का प्यार पहुंचा तो कारागार के माहौल में अपनत्व और प्रेम महक उठा, बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक किया और भाई की सलामती की कामना की, जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशन में कारागार के मुख्य द्वार के बाहर महिलाओं और बच्चों को धूप से बचाने के लिए टेंट लगवाकर छाया की व्यवस्था की गई ।
कारागार के अंदर मुलाकात की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े स्थान पर टेंट लगवाया गया, यहां कारपेट बिछाने के साथ ही पीने के लिए आरओ के पानी की व्यवस्था की गई, बहनों को उनके भाइयों का तिलक करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुलाकात स्थल पर जगह-जगह रोली और चावल रखवाए गए, मुलाकात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया, मुलाकात प्रतीक्षालय से लेकर कारागार के मुख्य गेट तक बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कांस्टेबलों के साथ पुलिस उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई, इसके अलावा बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई।(103).jpg)
जेल प्रशासन के अनुसार, अलग अलग चरणों में अब तक 1500 महिलाएं और बच्चे कारागार पहुंचकर अपने 500 कैदियों से मुलाकात कर चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक मुलाकात का सिलसिला जारी था। जेल प्रशासन की ओर से पर्व पर आने वाले सभी लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि भाई बहन के विशेष पर्व यम द्वितीया पर खुली मुलाकात का आयोजन किया जा रहा है, भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे मुलाकात के लिए आए हैं ।.png)















