रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ा दो फर्जी पहचान पत्र संग युवक
रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ा दो फर्जी पहचान पत्र संग युवक
मथुरा । थाना रिफाइनरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे 48 वर्षीय सुरेश चन्द को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस के दो फर्जी पहचान पत्र, खाकी पुलिस कैप और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं, पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश चन्द पुत्र टीकाराम निवासी धीमरपाड़ा, कस्बा फरह को मंगलवार की रात करीब 11ः15 बजे एनएच-19 पर वमुरी कट के पास पार्किंग से गिरफ्तार किया गया। (98).jpg)
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 फर्जी आई कार्ड, खाकी पुलिस कैप, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो पहचान पत्र, एक मोबाइल फोन, एक अर्टिगा कार यूपी 85 सीडब्ल्यू 8742 बरामद हुई है, आरोपी थाना रिफाइनरी में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित था, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की है, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उपनिरीक्षक कपिल नागर, उप निरीक्षक वृकेश कुमार एवं कांस्टेबल क्षितिज कुमार आदि थे ।.png)















