दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार
-प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर किया पीड़िता से दुष्कर्म 
    वृंदावन (मथुरा) । थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लालच देकर एक महिला को अपनी जाल में फंसाने और उसके साथ दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया था, थाना छाता निवासी पीड़िता ने थाना वृंदावन में दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी अनिल पुत्र उदयवीर नगला नेता थाना जैंत ने उसे कई दिनों तक लगातार फोन किया ।
  पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद को अनिल बताते हुए दावा किया कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित हुआ है और इसके लिए एक सरकारी फॉर्म भरना होगा जिसमें हस्ताक्षर व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी, पीड़िता के अनुसार, 30 अक्टूबर को आरोपी ने उसे छटीकरा चौराहे पर बुलाया और वहां एक खाली प्लाट दिखाकर कहा कि सरकारी आवास यहीं बनेंगे, इसके बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर उसे पांच नवंबर को दोपहर करीब 3ः45 बजे प्रेम मंदिर के पास बुलाया ।
   वहां से वह उसे एक गेस्ट हाउस में यह कहकर ले गया कि अधिकारी आने वाले हैं और उनके सामने ही फॉर्म भरने की सारी प्रक्रिया पूरी होगी, गेस्ट हाउस के कमरे में ले जाने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कुछ देर अधिकारियों का इंतजार करने को कहा और इसी दौरान उसे पीने के लिए एक कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेसुध होने लगी और उसके हाथ पैर सुस्त पड़ने लगे, तहरीर में आरोप लगाया है कि बेसुधी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी अनिल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया ।
    जब पीड़िता को होश आया तो उसने देखा कि आरोपी ने उसके बेहोश होने की हालत में अपने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी, आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई या कानूनी कार्रवाई की तो वह वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार डालेगा, घटना के बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वह थाने पहुंची, मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले की विवेचना इंसपेक्टर बोबी कुमार शर्मा को सौंपी गई थी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2093676
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.