गौ ग्राम परखम में जुटेंगे मुख्यमंत्री सहित तमाम दिग्गज
गौ ग्राम परखम में जुटेंगे मुख्यमंत्री सहित तमाम दिग्गज
-तकनीकी महाविद्यालयों के सात हजार छात्र भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
फरह (मथुरा) । दीनदयाल गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र, गौ ग्राम परखम के अशोक सिंघल सभागार में आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संचालन टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, बैठक में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रमुखों के साथ वार्ता की गई, विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई, कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्धारण करते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।(73)(22).jpg)
समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय, चर्चा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी योजना बनाई, उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के अवसर पर वेटरनरी कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, बॉयज हॉस्टल एवं मॉलिक्यूल लैब का शिलान्यास भी किया जाएगा, यह पहल गौविज्ञान, पशु चिकित्सा, आयुर्वेदिक अनुसंधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है ।
कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी महाविद्यालयों के लगभग 7 से 8 हजार विद्यार्थी एवं प्रोफेसर सम्मिलित होंगे, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वामी कैलाशानंद, स्वामी अवधेशानंद , स्वामी चिन्मयानंद तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ0 चिन्मय पंड्या सहित अनेक प्रमुख संत महात्माओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन भी सुनिश्चित माना जा रहा है ।
बैठक में व्यवस्था एवं संचालन टोली के साथ दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, समिति के मंत्री हरि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीर सिंह, संघ के वरिष्ठ प्रचारक अजीत महापात्र एवं क्षेत्र प्रचारक माहेंद्र सहित उमेश शर्मा, सतीश अवाना, डॉ0 के0 एम0 एल0 पाठक, राकेश गर्ग, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र पाठक, सोनपाल, कीर्ति, चंद्रशेखर, मनोज, अनुराग शर्मा, अनुज वर्मा, कैलाश सारस्वत, महावीर, सीए प्रमोद चोहान, केशव, जगदीश आदि उपस्थित रहे ।















