बाल दिवस के अवसर पर आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
बाल दिवस के अवसर पर आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
मथुरा । छात्र कक्षा में पढ़ने के साथ साथ यदि मैदान पर सुनियोजित खेल खेलेगा तो वह निश्चित रूप से आरोग्यता को प्राप्त करेगा तथा इस तंदुरुस्ती के राज को लेकर 24 घंटे तरोताजा रहेगा, इसे साकार करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्रीजी सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया ।(73)(29).jpg)
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया, कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने कहा कि हम जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के रूप में क्यों जानते हैं, आपके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं, समस्त स्वयंसेवी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया ।
इस अवसर में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊँचीकूद, नेता की खोज, फल की पहचान, कश्मीर हमारा है, नमस्ते जी, योग, अंताक्षरी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, किशोर वर्ग की प्रतियोगिता घनश्याम सिंह एवं प्रमोद कुमार तथा तरुण वर्ग की प्रतियोगिताएं मदन मोहन, विवेक शर्मा ने तथा बहनों की प्रतियोगिता है आदेश पांडेय बीनू पांडेय, जानकी देवी योग हरिओम भारद्वाज द्वारा षडानन भारद्वाज की देखरेख कराई गई, किशोर वर्ग में विष्णु सिंह की टीम प्रथम रही, तरुण वर्ग अरुण की टीम प्रथम रही ।















