आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 86 आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 86 आरोपी गिरफ्तार
-चोरी व झपटमारी की घटनाओं पर कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद
  मथुरा । रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आगरा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी सफलता हासिल की है, अभियान के अंतर्गत अप्रैल से अक्टूबर तक सात माह में यात्रियों के सामान की चोरी झपटमारी और अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
   इनके कब्जे से चोरी अथवा खोई हुई संपत्ति बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 2 लाख 38 हजार 50 रुपये आंकी गई है, मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस0 रामकृष्णन के मार्गदर्शन में आरपीएफ की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं, इसके तहत रेलवे स्टेशनों प्लेटफॉर्मों यात्री ट्रेनों और कोचों में सघन गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है ।
  रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा और रेल परिसरों को अपराध मुक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक सीसीटीवी कैमरों और त्वरित कार्रवाई दलों की मदद ली जा रही है, इसके साथ ही यात्रियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं, रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल आरपीएफ को दें अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2098686
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.