छठ महापर्व : श्रद्धालुओं को दिया स्वच्छ यमुना का संदेश

छठ महापर्व : श्रद्धालुओं को दिया स्वच्छ यमुना का संदेश
  मथुरा । छठ महापर्व के पावन अवसर पर विश्राम घाट पर प्लान फाउंडेशन की टीम द्वारा नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सहयोग से विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान टीम ने यमुना तट पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अर्पण कलश के महत्व की जानकारी दी।
   टीम के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि छठ पूजा के दौरान उपयोग होने वाली पूजन सामग्री, फूल-माला एवं अन्य धार्मिक सामग्री यमुना नदी में या घाटों पर इधर-उधर न डालें, बल्कि उसे निर्धारित अर्पण कलश में ही डालें, इससे यमुना जी की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने में सहयोग मिलेगा, प्लान फाउंडेशन की टीम ने लोगों को समझाया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छता का ध्यान रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ।
   यमुना मैया को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए, अभियान के माध्यम से लोगों को घाटों पर गंदगी न फैलाने, पूजा सामग्री का उचित निस्तारण करने तथा आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया, टीम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संस्कार है, सभी के सहयोग से ही यमुना घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं निर्मल बनाया जा सकता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2101748
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.