दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस की मौजूदगी में भी चलीं गोलियां, 7 गिरफ्तार
दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस की मौजूदगी में भी चलीं गोलियां, 7 गिरफ्तार
बरसाना (मथुरा) । थाना क्षेत्र के चिकसौली गांव में खेत की चकरोड़ और पानी की नाली काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग तक पहुंच गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों पक्षों के लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी ।(73)(35).jpg)
पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को हुई इस घटना के बाद कार्रवाई करते हुए बरसाना पुलिस ने रविवार की रात करीब 1:38 बजे चिकसौली गांव के पास नाले के किनारे कच्चे रास्ते से दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में प्रथम पक्ष के तीन और द्वितीय पक्ष के चार लोग शामिल हैं ।
पुलिस ने इनके पास से एक पौनिया 12 बोर, एक तमंचा .315 बोर, 40 जिंदा कारतूस 12 बोर, 2 जिंदा कारतूस .315 बोर, 6 खोखा कारतूस, 3 लाठी डंडे, 2 फरसे बरामद किये हैं, पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है, मामले में थाना बरसाना पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है ।















