झुग्गी झोपड़ियों में मनाया बाल दिवस, बच्चों को बांटी खुशियां
झुग्गी झोपड़ियों में मनाया बाल दिवस, बच्चों को बांटी खुशियां
मथुरा । जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर्स द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सेंटर्स पर पढ़ने वाले बच्चों के बीच बाल दिवस का आयोजन किया गया, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, बच्चो द्वारा खाने पीने की स्टाल लगाकर खुशियाँ बाँटी गईं, संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा की हर बच्चा ख़ास है बाल दिवस पर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निशुल्क शिक्षा केंद्र के सभी बच्चो को उपहार स्नेह दिया गया ।(73)(36).jpg)
यह एहसास कराया गया कि वे भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जितना कोई संपन्न परिवार का बच्चा, उनकी चमकती आँखें, खिलखिलाती हँसी और मासूम चेहरों पर उभरती खुशी बता रही थी कि बच्चों को खुश करने के लिए बहुत बड़ी दौलत की नहीं, बल्कि बड़े दिल की आवश्यकता होती है, इन बच्चों के सपने भी उतने ही बड़े हैं, कोई शिक्षक बनना चाहता है, कोई डॉक्टर, कोई पुलिस अधिकारी तो कोई अपने परिवार की परिस्थितियाँ बदलना चाहता है, जरूरत है तो बस उन्हें अवसर, शिक्षा, सुरक्षा और प्रोत्साहन देने की ।
उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि बचपन किसी की आर्थिक स्थिति का मोहताज नहीं होना चाहिए, हर बच्चे को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और खुशहाल बचपन पाने का समान अधिकार है, यह आयोजन केवल बाल दिवस का उत्सव नहीं था, बल्कि समाज के सामने एक संदेश भी था कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चे के चेहरे पर मुस्कान नहीं आती, तब तक हमारा विकास अधूरा है, कार्यक्रम में समाजसेविका चीनू जैन द्वारा बच्चो को खाद्य सामग्री उपहार वितरित किए गए, कु0 कुमकुम, कु0 तनु चौहान, प्रीति सिंह राजपूत, झलक चौहान, सीमा शर्मा, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे ।















