मोटरसाइकिल में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
मोटरसाइकिल में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
मांट (मथुरा) । थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरीर रोड भद्रवन नायरा पेट्रोल पंप के सामने पिकअप की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए, सूचनाकर्ता जागन सिंह ग्राम प्रधान जरारा थाना सुरीर के अनुसार बुलेरो पिकअप विना नम्वर प्लेट का अज्ञात चालक ने मोटर साइकिल पर जा रहे तीन सवारों को टक्कर मार दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, मृतक की पहचान गजेन्द्र पुत्र खिल्लू निवासी जरारा थाना सुरीर उम्र करीव 25 वर्ष जाति कश्यप व्यवसाय वृन्दावन में ममौज की ढकेल लगाता है, के रूप में हुई है । (73)(33).jpg)
ग्राम प्रधान जरारा जागन सिंह ने बताया कि गजेन्द्र, ललित व पीके मोटर साईकिल टीवीएस स्पोर्ट सिटी डीएल 3 एसएफएच 1033 पर सवार होकर वृन्दावन जा रहे थे, वह भद्रवन नायरा पेट्रोलपम्प के सामने पहुंचे, तभी मांट की तरफ से आ रही बुलेरो पिकअप विना नम्वर प्लेट के चालक के द्वारा लापरवाही व तेजी से चलाते हुए समय करीव 18:50 बजे मोटर साईकिल में टक्कर मार दी ।
इसमें मोटर साईकिल पर सवार गजेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया व ललित व पीके के भी चोट आयी है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया था, तभी रास्ते में गजेन्द्र की मृत्यु हो गयी, घायल ललित व पीके का इलाज सर्वाेदय हास्पीटल राया में चल रहा है, उपनिरीक्षक कपिल कुमार वशिष्ठ मय हमराह अगम कुमार, रिषभ को बाद देकर पंचायतनामा वास्ते पंचायतनामा कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया ।















