मोतियाबिंद रोगियों का शिविर में किया निःशुल्क ऑपरेशन
मोतियाबिंद रोगियों का शिविर में किया निःशुल्क ऑपरेशन
मथुरा । वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का दो दिवसीय शिविर चश्मा एवं औषधि वितरण के साथ संपन्न हुआ, गजानन्द गुप्ता ट्रस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के चेयरमेन जयकुमार गुप्ता द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में मुंबई के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 श्याम अग्रवाल, डॉ0 विशाल राठौर, डॉ0 मयूर अग्रवाल, डॉ0 राहुल जैन, डॉ0 राहुल जैन, डॉ0 आरती वाहुवा, डॉ0 अनुज वाहुवा, डॉ0 जुगल शाह, डॉ0 आनंद जयपुरिया, डॉ0 सौरभ रामुका, विशाल उप्पल ने मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन किया ।(73)(40).jpg)
शिविर में अलीगढ़, आगरा, फरुखावाद, एटा, कासगंज,कायमगंज, बदायूं, सम्भल, हाथरस, फिरोजबाद, भरतपुर आदि डेढ दर्जन स्थानों से 400 पंजीकरण हुए तथा 333 मोतियाबिन्दु रोगियों ने शिविर लाभ उठाया, नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 श्याम अग्रवाल ने कहा कि आंखें ईश्वर का दिया हुआ, वह बहुमूल्य रत्न है जिसके जाने से जीवन में अंधेरा छा जाता है, हमारी दृष्टि ही हमारी जिंदगी को रोशन करती है, आंखों की देखभाल हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए।
दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने आंध्रता निवारण का संकल्प जो संकल्प लिया है, उसको पूरा करने के लिए वात्सल्य ग्राम में प्रत्येक वर्ष निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के 6 शिविर आयोजित किए जाते हैं, यह क्रम 18 वर्षों से निरंतर चल रहे है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश एवं आस-पास क्षेत्र के हजारों लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन कराकर इससे लाभ उठा रहे हैं, यहां रोगियों एवं तीमारदारों का रहना-खाना भी निशुल्क रहता है।
स्वामी गोविन्दा नन्द ने कहा मि मनुष्य की जैसी दृष्टि होती है वैसा ही दृष्टि कोण होता है जब हमारी दृष्टि और दृष्टिकोण में शुभिता और सुचिता आती है तभी हमारे जीवन का कल्याण होता है, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, स्वामी राधाप्रसाद देव जू, मोहिनी शरण, महेश खण्डेलवाल ने भी अपने विचार रखे, कार्यक्रम में साध्वी सत्य श्रुति, विभोर प्रकाशम, पवन कुमार, सतीश कुमार, सुमन आदि की विशेष उपस्थिति रही, शिविर की संयोजिका मीनाक्षी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन साध्वी शिरोमणि ने किया ।















