पांच विधाओं में युवाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
पांच विधाओं में युवाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
मथुरा । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आज स्थानीय बीएसए कॉलेज में जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया इस उत्सव में जनपद के युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री जनार्दन शर्मा और बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।.jpg)
इस अवसर पर आयोजन समिति की सदस्या श्रीमती श्वेता केसरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न मोमेंटो प्रदान किए गए युवा उत्सव के अंतर्गत कुल पांच मुख्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, सामूहिक लोकगीत सामूहिक लोकनृत्य नुक्कड़ नाटक कविता लेखन पेंटिंग प्रतिभागियों ने लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत किया, वहीं नुक्कड़ नाटक कविता लेखन और पेंटिंग के जरिए अपनी रचनात्मकता और समसामयिक विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया ।















