ब्रज की प्राचीन परिक्रमा पर भारी पड़ रही है अव्यवस्थाएं0

ब्रज की प्राचीन परिक्रमा पर भारी पड़ रही है अव्यवस्थाएं
  गोवर्धन (मथुरा) । ब्रज की हजारों वर्ष पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा 84 कोस ब्रज परिक्रमा पर अव्यवस्थाओं का साया गहराने लगा है, पद्मश्री संत रमेश बाबा की राधारानी ब्रजयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को समुचित पड़ाव स्थल और सुगम रास्ते उपलब्ध नहीं होने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, स्थिति यह रही कि निर्धारित पड़ाव स्थल मुखराई गांव में स्थान नहीं मिलने के कारण यात्रा को विपरीत दिशा में कोन्ही गांव में पड़ाव डालना पड़ा । 
  वहीं रास्तों की बदहाली के चलते पैदल चल रहे अनेक परिक्रमार्थियों के पैर तक लहूलुहान हो गए, ब्रज की धार्मिक विरासत और परिक्रमा की प्राचीन परंपरा से जुड़ी इन अव्यवस्थाओं ने यात्रा के आयोजकों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है, यात्रा के संयोजक राधाकांत शास्त्री और सह संयोजक ब्रजदास ने व्यवस्थाओं पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म प्रधान देश और उत्तर प्रदेश जैसे धर्म प्रधान राज्य में, जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी धर्म एवं संस्कृति के प्रति विशेष आस्था रखते हैं, वहां श्रीराधा-कृष्ण की लीलास्थली में तीर्थयात्रियों को इस तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।
   उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ब्रज परिक्रमा के पारंपरिक पड़ाव स्थलों को चिह्नित कर उनकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उन्हें शीघ्र विकसित कराया जाए, राधाकांत शास्त्री ने कहा कि ब्रज के अधिकांश स्थलों पर सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिन्हें कब्जामुक्त कराकर यात्रियों के लिए पड़ाव स्थल तैयार किए जा सकते हैं। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो मान मंदिर सेवा संस्थान की ओर से इस विषय को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी, इधर, राधारानी ब्रज यात्रा बहुलावन (बाटी) से प्रस्थान कर सबसे पहले राल गांव पहुंची, जहां यात्रियों ने दाऊजी के दर्शन किए । 
  धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी स्थल पर ग्वालबालों के बीच परस्पर प्रेमपूर्ण नोकझोंक हुई थी, इसके बाद यात्रा कोन्ही गांव पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने राधारानी की ननिहाल मुखराई के दर्शन किए, यहां ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत और सत्कार किया, यात्रा आगे बढ़ते हुए भक्त शिरोमणि कुंभनदास के गांव के समीप से गुजरी, इस दौरान यमुनावता गांव की प्राचीन महिमा का स्मरण किया गया, मान्यता है कि कभी यहां से यमुना की धारा प्रवाहित होती थी, यात्रा की अगुवाई कर रहे बाबा नृसिंहदास ने मार्ग में भक्त कुंभनदास के जीवन प्रसंगों और उनकी कृष्ण भक्ति से जुड़े अनेक चरित्र सुनाए। इसके बाद श्रद्धालु सूरश्याम गौशाला होते हुए गिरिराज महाराज की शरणस्थली पूछरी पहुंचे, जहां यात्रा का दो दिवसीय पड़ाव हुआ। अगले दिन श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा करेंगे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2106437
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.