वृन्दावन पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोपी
वृन्दावन पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोपी
-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, अपहरण का भी किया गया प्रयास
मथुरा । दुष्कर्म के बाद वीडिया वायरल कर ब्लैकमेल करने और अपहरण का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, थाना वृन्दावन पुलिस ने दारूक पार्किंग के पास वृन्दावन से अभियुक्त यश चौधरी उर्फ जामिल अख्तर पुत्र मोहम्मद जाकिर हुसैन निवासी ग्राम सिकरिया थाना कराकट जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 30 वर्ष गिरफ्तार किया है, पीडित ने थाना वृन्दावन पर एक प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया ।
अभियुक्त द्वारा वादिया को बहला फुसलाकर अक्टूबर में वीडियों कॉल के जरिये पीडिता की वीडियों बनाई जिसे वायरल करने की धमकी देकर सात फरवरी को शाम 7:30 बजे पीडित के घर जाकर जबरन बलात्कार किया और 21 मार्च को शाम 4 बजे के लगभग अभियुक्त द्वारा अपने मोबाइल से व्हाटसप पर मैसेज कर वादिया के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे जन्मभूमि मथुरा बुलाकर वादिया को जबरन अपने साथ ले जाने का दबाब बनाया, जिस पर पीडित द्वारा विरोध करने एवं शोर मचाने व अभियुक्त के साथ नही जाने पर वादिया की न्यूड वीडियो वायरल कर देना व उसे जान से मारने की धमकी दी, कार्यवाही करने वाली टीम में निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन, जयवीर सिह निरीक्षक लॉ एण्ड आर्डर थाना वृन्दावन आदि थे ।







.jpeg)









