चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में उमड़ रही है भारी भीड़
चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में उमड़ रही है भारी भीड़
मथुरा । चैत्र प्रतिपदा पर नवरात्रो में जगह जगह देवी मंदिरों को सजाया गया, इस मौके पर पूजा करने वालों की भीड़ रही, प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई, द्वितीय दिन भी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा, मंदिरों में जलाभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन देर शाम तक चलता रहा, लोग पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे और मनौती मांगी ।
देवी मंदिरों में खासकर महिलाओं का हुजूम उमड़ा, कई जगह तो महिलाओं ने नौ दिन तक व्रत का संकल्प लिया है, वे नौ दिन तक व्रत रखकर सादगी, समर्पण का परिचय देंगी, कई महिलाएं एक लॉन्ग के जोड़ा से व्रत का पालन करेंगी, इस दौरान राम और हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है, फरह के लोकप्रिय फराह देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पंडित देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि इस बार चौत्र नवरात्र की शुरुआत तीन विशेष शुभ योगों शुक्ल योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है, शुक्ल योग में पूजा-पाठ, व्रत, जप और धार्मिक कार्य करने से विशेष पुण्य मिलता है, नए कार्यों की शुरुआत करने से सफलता और उन्नति मिलने की संभावना है, ब्रह्म योग में अध्ययन, मंत्र साधना, ध्यान और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन विशेष फलदायी होता है ।






.jpeg)









