डॉ0 सत्य नारायण दास महाराज को समारोह आयोजित कर सौंपी महंताई
डॉ0 सत्य नारायण दास महाराज को समारोह आयोजित कर सौंपी महंताई
वृंदावन । रमणरेती स्थित शीतल छाया वाटिका के अंतर्गत जीवा आश्रम में महंत सत्यनारायण दास महाराज का वार्षिक महंताई समारोह अत्यंत श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें ब्रज मंडल के साधु-संतों, महंतों एवं महामंडलेश्वरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुंचा दिया, वहीं संत महात्माओं ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन में भक्ति, आस्था और श्रद्धा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
महंत डॉ0 सत्य नारायण दास महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में भौतिकता के बीच आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है, डॉ0 प्रताप चौहान ने कहा कि सत्य नारायण दास महाराज न केवल धार्मिक परंपराओं के संवाहक हैं बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। समारोह में वक्ताओं ने महंत सत्यनारायण दास महाराज द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
इससे पूर्व समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के साथ हुई, इसके पश्चात धार्मिक अनुष्ठानों में संत समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, पूरे आश्रम परिसर में भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही, वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिकमय बना रहा, भजन कीर्तन, संत वंदना एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया, लकुट प्रसाद, अनुराग शुक्ला, गोपाल शाह, ज्ञानी राजपूत, ऋर्षि पाल चौहान, नितिन शर्मा, जया देवी, कमला देवी, डाक्टर जोशिका देवी, दयाल शाह, नहने राजपूत, बाबा नारायण दास, जुगल चरण दास, गोकुलानंद बाबा, बलराम बाबा, अशोक वासुली आदि उपस्थित थे ।






.jpeg)









