साम्राज्यवाद विरोध के रूप में मनाया शहीदी दिवस
साम्राज्यवाद विरोध के रूप में मनाया शहीदी दिवस
मथुरा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को शहीदी दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में भरतसिंह पार्क में मनाया गया, भगतसिंह पार्क में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सर्वप्रथम पार्टी के सचिव मंडल के सदस्य गफ्फार अब्बास एडवोकेट एवं सीपीएम के जिलामंत्री टिकेंद्र सिंह ने संयुक रूप से अमर शहीद भगतसिंह को माल्यापर्ण किया गया ।
इस मौके पर इजरायल अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले की निन्दा करते हुए तुरंत युद्ध को समाप्त करने की मांग की गई, साथ ही साम्राज्यवाद विरोधी अभियान जलाने का संकल्प लिया गया, इस मौके पर याकूब शाह, शिवदत्त चतुर्वेदी, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, अब्दुल अशफाक, रमेश सिंह, भिक्कीलाल, यूनिश, महेंद पाल निगम, राजू सिंह, भारत सेठ, भोहरेजी, रफीक अहमद, सोहनलाल, कुंवर पाल, बंटी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम की अध्यक्षता याकूब शाह ने की।







.jpeg)









