कोतवाली पुलिस ने दबोचा 670 गांजे के साथ युवक
कोतवाली पुलिस ने दबोचा 670 गांजे के साथ युवक
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है, थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोती मंजिल के सामने सड़क के पास कृष्णा नगर थाना कोतवाली से अभियुक्त सद्दाम पुत्र यामीन उर्फ यासीन निवासी किराये का मकान ज्योतिनगर मदीना मस्जिद के पीछे थाना कोतवाली उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ, अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, एसआई विपिन तोमर थाना कोतवाली, एसआई नितिन तेवतिया थाना कोतवाली, कांस्टेबल धीरज सिंह थाना कोतवाली, कांस्टेबल धर्मेन्द्र थाना कोतवाली आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









