प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शिखर ने हांसिल किया शानदार होल-इन-वन
प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शिखर ने हांसिल किया शानदार होल-इन-वन
लखनऊ । रविवार को सटीकता और कौशलता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शिखर सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित पाल्म्स कोर्स, सुषांत गोल्फ सिटी में एक शानदार होल-इन-वन हासिल किया, यह उपलब्धि होल नंबर 3 पर हासिल की गई ।
जहाँ शिखर ने 9-आयरन का उपयोग करते हुए एक बेहतरीन टी शॉट लगाया, गेंद सीधी और सटीक उड़ान भरते हुए सीधे होल में जा गिरी जो गोल्फ के खेल में सबसे दुर्लभ और प्रतिष्ठित उपलब्धियों में से एक मानी जाती है, होल-इन-वन किसी भी गोल्फर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होता है, जो असाधारण सटीकता और नियंत्रण को दर्शाता है, शिखर की इस उपलब्धि के लिए क्लब के सदस्यों और अन्य गोल्फरों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई है, यह यादगार क्षण लखनऊ के जीवंत खेल समुदाय से उभर रही गोल्फिंग उत्कृष्टता में एक और उल्लेखनीय अध्याय जोड़ता है ।







.jpeg)









