पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्रज प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्रज प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
   मथुरा । भरतपुर रोड स्थित नेवी रिसॉर्ट में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सानिध्य में आयोजित ब्रज प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ, इसमें आठ जिलों के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया, प्रशिक्षण का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, भारत माता एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
   प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि विभाग संघ चालक एवं बीएसए महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ0 वीरेंद्र मिश्रा ने पंच परिवर्तन के विषय पर प्रकाश डालते हुए सेवा सम्मान और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया, मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ0 भुवनेश चौधरी, कर्नल लाखन सिंह, कर्नल संजीव अग्निहोत्री तथा सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर अपने-अपने विचार रखे ।
   प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता ब्रिगेडियर डॉ0 भुवनेश चौधरी तथा संचालन पूर्व जेसीओ डॉ0 रमेश चन्द ने किया, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जेसीओ चौधरी रामपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस दौरान एसके सिंह, राजेश कुमार, विजयपाल, राजबीर सिंह, केसी ठकुरेला, हरिओम सिंह, ओमवीर सिंह, बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, एमडी सिंह, विक्रम सिंह, भगवान सिंह, कुशवाह, सोने लाल, सत्यवीर सिंह, सभी जिलों के पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं सर्वोदय हॉस्पिटल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1660683
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.