टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच, अभियान में बनें प्रतिभागी
टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच, अभियान में बनें प्रतिभागी
मथुरा । प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेशवासियों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने की अपील की है, उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर निःशुल्क जांच करानी चाहिए, बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है ।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी को छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सा सहायता लें, उन्होंने जनप्रतिनिधियों, विधायकों, ग्राम प्रधानों और आमजन से आग्रह किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं और संदिग्ध लक्षण वाले लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें, चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है, सामूहिक प्रयासों से ही इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है, उन्होंने आह्वान किया कि टीबी के खिलाफ इस अभियान में आगे आएं और देश को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान दें ।







.jpeg)









