पंचायत अध्यक्ष के समक्ष ठेल संचालकों ने रखीं समस्यायें, मिला आश्वसान
पंचायत अध्यक्ष के समक्ष ठेल संचालकों ने रखीं समस्यायें, मिला आश्वसान
मथुरा । राया नगर पंचायत अध्यक्ष को मिली शिकायतों के आधार पर आठ दिन पूर्व कटरा बाजार क्षेत्र में हों रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया था, कार्रवाई के बाद प्रभावित ठेला एवं धकेल संचालकों में नाराजगी देखने को मिली, इसी क्रम में गुरुबार को ठेला संचालकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखीं ।
ठेला संचालकों ने रोज़गार प्रभावित होने की बात कहते हुए उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं अधिसाशी अधिकारी ने ठेला एवं धकेल संचालकों को आश्वासन दिया कि आठ दिन के भीतर उनके लिए अस्थायी व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, आश्वासन मिलने के बाद ठेला संचालक वापस लौट गए, इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत, विशाल पाराशर सहित बड़ी संख्या में ठेला संचालक मौजूद रहे ।







.jpeg)









