माचिस न देने पर की युवक की पिटाई, 10 नामजद पर एफआईआर

माचिस न देने पर की युवक की पिटाई, 10 नामजद पर एफआईआर
-राया क्षेत्र की भूड़ासानी सहकारी समिति पर खाद लेने आये युवक के साथ हुई वारदात
  मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत भूड़ासानी सहकारी समिति पर खाद लेने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़ित की तहरीर पर थाना राया पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, गांव भंकरपुर बसैला निवासी यशपाल पुत्र विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई को वह भूड़ासानी सोसायटी पर खाद लेने गया था, इसी दौरान माचिस मांगने और नही देने की बात को लेकर विवाद हो गया ।
  पीड़ित का आरोप है कि मनवीर, सतवीर, तेजवीर, धर्मेंद्र, अनुज, ज्वाला, मंगल, पतिराम, मथुरा और पवन निवासी गांव भँकरपुर बसैला ने एकराय होकर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, पीड़ित नें बताया ज़ब वे शिकायत करने थाने पहुंचा तो आरोपित पहले से ही थाने पर मौजूद देख डर से भाग गया, सभी आरोपितों के जाने के बाद पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की, थाना राया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, खबर लिखें जाने तक जांच की जा रही थी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1934407
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.