वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े श्रद्धालु

वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े श्रद्धालु
-हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा जगन्नाथ जी का रथ, संकीर्तन से मंदिर परिसर हुआ गुंजायमान
  वृन्दावन (मथुरा) । भगवान श्री जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की दिव्य एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया, संपूर्ण मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन, मृदंग एवं करताल की मधुर ध्वनि तथा "जय जगन्नाथ" के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा ।


   यह आयोजन विशेष रूप से संस्थान में कार्यरत संतों, भक्तों एवं साधुओं के परिवारों के बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ रथयात्रा में सहभागिता कर भगवान की सेवा का दुर्लभ अवसर प्राप्त किया, रथयात्रा से पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया तथा विविध प्रकार के राजभोग अर्पित किए गए, संपूर्ण मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों एवं मनमोहक सजावट से अलंकृत किया गया, विशेष फूल बंगला सेवा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगल आरती के मध्य भगवान श्री जगन्नाथ अपने दिव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले, श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य करते रहे और भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक आनंद में सराबोर हो गया ।


  मन्दिर के संतों ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा समस्त मानव समाज के लिए प्रेम, करुणा, समानता और ईश्वर की शरणागति का संदेश देती है, भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर यह प्रेरणा देते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के उनकी कृपा का अधिकारी है, ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, रथयात्रा के उपरांत भगवान की भव्य आरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया, पूरे आयोजन में भक्तों का उत्साह, अनुशासन एवं सेवा-भाव देखते ही बनता था, वृंदावन चंद्रोदय मंदिर द्वारा आयोजित इस भव्य रथयात्रा ने एक बार पुनः ब्रजभूमि के आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925933
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.