श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व : नगर आयुक्त ने की कार्यों की समीक्षा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व : नगर आयुक्त ने की कार्यों की समीक्षा
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए नगर आयुक्त द्वारा तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यों की निरंतर समीक्षा एवं प्रगति सुनिश्चित की जा रही है, इसी क्रम में नगर आयुक्त महोदय श्री ओजस्वी राज द्वारा निर्माण विभाग, पथ प्रकाश विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं, वेंडरों के साथ बैठक कर जन्माष्टमी महापर्व के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई ।
.jpg)
बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों पर सौंदर्यीकरण, वॉल पेंटिंग, स्वागत द्वार, तिराहे-चौराहों की साज-सज्जा, पैचवर्क, नालियों की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई, नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों में नवाचार एवं रचनात्मकता का विशेष ध्यान रखा जाए, कहा कि जन्माष्टमी महापर्व को ध्यान में रखते हुए कराए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी, कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या अथवा बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर तत्काल अवगत कराएं ताकि समय रहते उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके ।
.jpg)
नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्वयं मौके पर जाकर वॉल पेंटिंग, सौंदर्यीकरण, सजावट, स्वागत द्वार एवं अन्य कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मथुरा-वृंदावन की पहचान और आस्था से जुड़ा महापर्व है, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर को भव्य, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता सहित निर्माण, पथ प्रकाश विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)











