बिजली विभाग की लापरवाही से दो युवकों की हुई मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से दो युवकों की हुई मौत 
-ग्रामीणों ने जताई बिजली विभाग के प्रति नाराजगी, मौके पर पहुंचे मांट विधायक
  मथुरा । बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं, सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला औहावा के समीप खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर और उसे बचाने पहुंचे 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मांट विधायक राजेश चौधरी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाह विघुत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा ।


  उन्होंने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है, बृहस्पतिवार सुबह नगला औहावा सुरीर निवासी रामकिशन बघेल का 15 वर्षीय बेटा विवेक अपने पिता के लिए खेत पर चाय लेकर जा रहा था, रास्ते में खेत में टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट के चालू तार पर विवेक का पैर पड़ गया, करंट लगते ही विवेक की चीख निकल गई, आवाज सुनकर पास के खेत में चारा लेने आए बैकुंठपुर निवासी गुलाब (20) विवेक को बचाने दौड़े, बदकिस्मती से विवेक को खींचने के प्रयास में गुलाब का पैर भी उसी तार पर आ गया और दोनों हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए ।


  इस हृदयविदारक हादसे में विवेक और गुलाब दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक विवेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, वहीं गुलाब भी अपने परिवार का मुख्य आर्थिक सहारा था, इस घटना से नगला औहावा और बैकुंठपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर रखरखाव न करने और जर्जर तारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर विद्युत विभाग को सूचित कर दिया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984826
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.