संक्रामक रोगों की रोकथाम को चलेगा विशेष अभियान

संक्रामक रोगों की रोकथाम को चलेगा विशेष अभियान
-गांवों में 21 से 30 अगस्त तक सफाई कर्मी करेंगे सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक सफाई
  मथुरा । जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इस समय जनपद में संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए सभी 495 ग्राम पंचायतों में 21 से 30 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मी प्रतिदिन प्रात: सात से दोपहर दो बजे तक उपस्थित रहकर ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गाे गली खरंजा एवं नालियों में प्रत्येक दिवस न्यूनतम 500 मीटर का अलग अलग सार्वजनिक स्थल की विशेष सफाई करना सुनिश्चित करेंगे ।


   उन्होंने ग्राम पंचायतों के प्रशासक एवं सचिव को निर्देश दिए हैं कि सफाई अभियान में एकत्रित कूड़ा को उठाकर आरआरसी तक ई-रिक्शा ट्रेक्टर के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे, वहीं आवश्यकतानुसार एन्टी लार्वा का छिड़काव करायेगे, ट्रेक्टर एवं एन्टी लार्वा का भुगतान पंचायतें राज्य वित्त आयोग सम्बन्धित के खाते में सीधे करेंगी, उन्होंने सम्बन्धित सफाईकर्मी से उपस्थिति प्राप्त कर जियो लोकेशन युक्त फोटो एवं तिथिवार सफाई कार्य किये गये स्थान का विवरण, विकास खण्ड वाररूम में उपलब्ध करायेगे। 


  अभियान अवधि में खण्ड प्रेरक एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत, न्यूनतम 20-20 ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के साथ अन्य विभागीय कार्याे का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के साथ प्रतिदिन वाररूम से संकलित रिपोर्ट जनपद मुख्यालय वाररूम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय सिंह  कों उपलब्ध करायेगे, उन्होंने जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भी न्यूनतम 20 ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के साथ अन्य विभागीय कार्याे का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, अपरिहार्य परिस्थिति में ही  अनुमति के उपरान्त सफाई कर्मी को अवकाश अनुमन्य होगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984816
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.