तिरंगा रैली निकालकर सफाई कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
तिरंगा रैली निकालकर सफाई कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मथुरा । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए और राजीव भवन से डीएम कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाली, रैली के प्रारंभ से पूर्व कर्मचारियों ने डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को ज्ञापन देने के बाद डीएम को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
.jpg)
संघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना के तहत रखा गया है, उन्होंने एनपीएस में कई खामियां गिनाईं, कहा कि एनपीएस में निश्चित पेंशन का प्रावधान नहीं है, यह बाजार आधारित योजना है, इससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन को लेकर अनिश्चितता और असुरक्षा महसूस होती है, प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान शासन और जनता के हित में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवनयापन के लिए एक निश्चित पेंशन व्यवस्था आवश्यक है ।
.jpg)
कर्मचारियों का मानना है कि पुरानी पेंशन योजना ही उनके बुढ़ापे का एकमात्र प्रमुख सहारा है, ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की, कर्मचारियों का कहना है कि इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे वृद्धावस्था में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेंगे, प्रदर्शन में जिला महामंत्री जगत चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष बलजीत सिंह मथुरा, रामकुमार गोवर्धन, मुकेश कुमार चौमुहां, सतीश कुमार नंदगांव, धर्मेन्द्र कुमार नौहझील, लोकेश कुमार मांट, वीरपाल बलदेव, तोताराम छाता, महेश फरह, कृष्णवीर राया के अलावा सैकड़ों संघ के कई पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे ।.jpg)







.jpeg)











