मिठाईयों में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मिठाईयों में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्यवाही की मांग
-घेवर में मिलाया जा रहा केमिकल युक्त रंगीन घोल, सेहत के लिए है हानिकारक
राया (मथुरा) । रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई दुकानदार घेवर में केमिकल युक्त घोल मिला रहे है जिससे आमजन की सेहत पर गलत असर पड़ सकता है, क्षेत्रीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मॉग की है, कस्बा राया में जगह-जगह रक्षा बंधन पर्व को लेकर तैयार हो रही मिठाइयों में मिलावट हो रही है रंग बिरंगी दिखने वाली मिठाई के नाम पर जहर बेचा जा रहा है लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभी तक राया में अभियान नहीं चलाया है ।
(58).jpg)
लोगों का कहना है कि राया में कई माह से घेवर की मिठाई तैयार हो रही है जिसको और आकर्षक दिखने के लिए केमिकल युक्त रंगीन घोल का प्रयोग किया जा रहा है, वहीं प्रमुख मार्गों पर मिलावटी मिठाई की बिक्री हो रही है लेकिन अभी तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है जिसके चलते मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद है।
क्षेत्रीय लोगों ने मिलावटी सामिग्री की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मॉग की है, त्योहार पर मिठाई दुकानदार ग्राहकों को ठगने से नहीं चूक रहे है दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बे का भी बजन तौल रहे है जिसका नुकसान ग्राहक को झेलना पड़ रहा है, सभासद सरबन अहमद ने बताया कि मिठाई दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बे का भी बजन तौल कर दे रहे है कहने के बाद भी अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है इस संबंध में उन्होनें विभाग से शिकायत की है ।







.jpeg)











