मेटाडोर में भरे थे 25 पशु, हिरासत में लिए तीन आरोपी
मेटाडोर में भरे थे 25 पशु, हिरासत में लिए तीन आरोपी
मथुरा । बुधवार की सुबह थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर पशुओं से भरे एक मेटाडोर को ब्रज गौ रक्षा दल की टीम ने पकड़ लिया इस मेटाडोर में पशुओं को भर रखा था, गौ रक्षक इस वाहन का पीछा जचोंदा से कर रहे थे और गोवर्धन रोड पर इसको पकड़ा लिया, वाहन का पीछा करते हुए भी गौ रक्षकों को चोट आई है, मौके पर हंगामा होने पर इसकी सूचना तुरंत थाना हाईवे पुलिस को दी गयी ।
(60).jpg)
थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला और 3 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले किया, ब्रज गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें मुखबिर के द्वारा ये सूचना प्राप्त हुई थी मेटाडोर में 25 पशु है जिनमें से 3 की हालात गंभीर है इन पशुओं को कटान के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, पशु तस्करों को पकड़ने में उनकी बाइक भी टूट गई और कई गौ रक्षक इसमें चोटिल भी हुए है, जिस मेटाडोर में 25 पशु भरे हुए थे, उसमें तस्करों ने बर्फ भी डाल रखी थी, फिलहाल थाना हाईवे पुलिस ने वाहन और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।







.jpeg)











