सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
मथुरा । सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी शिवमय हो उठी, बाबा भूतेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, हाथों में जल, बेलपत्र, दूध और पूजा की थाली लिए भक्त घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा ।
(41).jpg)
सावन के अंतिम सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण मथुरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों से भी हजारों श्रद्धालु भूतेश्वर मंदिर पहुंचे, भक्तों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, दूध और प्रसाद अर्पित करते हुए परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की ।
मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई जबकि बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, भूतेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।






.jpeg)











