ऑपरेशन प्रहार : 70 वाइल के साथ देवेंद्र गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार : 70 वाइल के साथ देवेंद्र गिरफ्तार
   मथुरा । गोविंदनगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से नशा के कुल 70 वाइल बरामद हुए हैं, आरोपी देवेंद्र पुत्र केशव देव को लिंक रोड पुल के दाहिनी ओर, गणेश गेस्ट हाउस से लगभग 30 कदम दूर रेलवे लाइन की ओर, डीग गेट चौकी क्षेत्र, गोविंदनगर, मथुरा से पकड़ा गया है । 


  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 22 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है, जो शिवनगर कॉलोनी, गोवर्धन चौराहा, थाना हाईवे, जिला मथुरा का निवासी है, उसके कब्जे से 70 वाइल जब्त किए गए, गोविंद नगर थाने में देवेंद्र के खिलाफ धारा 8, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1989262
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.