राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
- राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षकों से एक सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
मथुरा । छात्राओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद मथुरा के 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, इसके लिए प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इच्छुक अभ्यर्थियों से एक सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।
(39).jpg)
जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित प्रशिक्षक विद्यालयों में प्रतिदिन 40 मिनट तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे, प्रशिक्षण की अवधि 3 माह निर्धारित की गई है तथा प्रत्येक प्रशिक्षक को 5,000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा, इच्छुक प्रशिक्षक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मथुरा में व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं और आवेदन कार्यालय की ईमेल आईडी पर भी भेजे जा सकते हैं, डीआईओएस ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का वैध प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है, इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आपात परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है ।







.jpeg)











