पुलिस ने कार से बरामद की 9 लाख नकदी, 18 बोतल शराब
पुलिस ने कार से बरामद की 9 लाख नकदी, 18 बोतल शराब
मथुरा । थाना मांट पुलिस टीम ने 18 बोतल हरियाणा मार्का गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब व 8 लाख 99 हजार रुपये नगद व तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी सफारी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
(38).jpg)
थाना मांट पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे मांट टोल जनपद मथुरा से अभियुक्त संजय कुमार पुत्र दयानन्द सिंह निवासी बनगर थाना दन्नाहार मैनपुरी उम्र 45 वर्ष व अभिषेक उर्फ पवन पुत्र शिव प्रताप सिंह निवासी नोनेर ईश्वपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी उम्र करीब 28 वर्ष को 18 बोतल गैर प्रान्त (हरियाणा) की अंग्रेजी शराब व आठ लाख 99 हजार रुपये नगद एवं तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी सफारी रंग सफेद एचआर 26 बीएक्स 7941 सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मांट पर धारा 63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार थाना मांट, एसआई भुवनेश कुमार दीक्षित थाना मांट आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)











