चौमुहां क्षेत्र में डेयरी प्लांट समेत 11 प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई
चौमुहां क्षेत्र में डेयरी प्लांट समेत 11 प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई
-बिना संयोजन के चलते मिले डेयरी प्लांट, आरओ प्लांट और ढाबा, एफआईआर दर्ज
चौमुहां (मथुरा) । ट्रांसफार्मर का फूंकना अब सामान्य बात नहीं है, ट्रांसफार्मर पर लोड बढते ही विद्युत विभाग की चैकिंग टीम सक्रिय हो जाती है, विभाग के लिए यह इस बात का संकेत है कि स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का उपयोग क्षेत्र में हो रहा है, इसके लिए कोई चोरी कर रहा है, चौमुहां बिजलीघर क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार और ट्रांसफार्मरों पर लगातार आ रही सप्लाई संबंधी समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है ।
(54).jpg)
अधिशासी अभियंता कोसी सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर ग्राम तरौली और अकबरपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई, अभियान के दौरान बिना वैध विद्युत संयोजन के कई प्रतिष्ठान संचालित मिलते ही विभागीय टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी, जांच के दौरान ग्राम तरौली में एक औद्योगिक संयोजन डेयरी उत्पादन प्लांट बिना वैध कनेक्शन के चलता मिला, वहीं ग्राम अकबरपुर में आरओ प्लांट तथा तरौली रोड पर एक ढाबा भी कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए ।
विभाग ने तीनों मामलों में संबंधित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, अभियान के दौरान कुल 11 प्रकरणों में कार्रवाई की गई, उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और बढ़ते लोड को नियंत्रित करने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत संयोजन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की। छापामार टीम में अवर अभियंता अश्विनी कुमार सहित संविदाकर्मी मोहन, राजवीर आदि शामिल रहे ।







.jpeg)











