महिलाओं ने तहसील गोवर्धन में थाली बजाकर किया प्रदर्शन
महिलाओं ने तहसील गोवर्धन में थाली बजाकर किया प्रदर्शन
मथुरा । गोवर्धन तहसील परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में घूंघट में आईं कुछ महिलाओं के हाथ में थाली चम्मच हैं, महिलाएं थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, वीडियो को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी चल निकली हैं, महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मामलों में गंभीर आरोप लगाए ।
(48).jpg)
महिलाओं का कहना था कि कई समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है, इसी नाराजगी के चलते उन्होंने थाली बजाकर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया, प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोनाकाल के लॉकडाउन के समय थाली बजाने के आह्वान का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह उस समय थाली बजाकर लोगों को एकजुटता का संदेश दिया गया था, उसी अंदाज में अब वे तहसील प्रशासन को जगाने के लिए थाली बजा रही हैं, महिला विनोदी चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं ।







.jpeg)











