पीआरडी जवानों को दो महीने से नहीं मिला है वेतन
पीआरडी जवानों को दो महीने से नहीं मिला है वेतन
-सीडीओ की गाडी के आगे खडे हो गये त्रस्त पीआरडी के जवान
मथुरा । प्रशासनिक अड़चनों की वजह से मथुरा में तैनात पीआरडी जवानों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है, सावन का त्योहार और जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आगामी कुछ दिनों में पड रहे हैं, फिलहाल वेतन निर्गत होने की संभावना नहीं होते देख पीआरडी जवानों की बेचैनी और बढ गई, पीआरडी जवानों को दैनिक भत्ते के रूप में भुगतान किया जाता है, वेतन नहीं मिलने से जवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है ।
(47).jpg)
मंगलवार को दर्जनों पीआरडी जवान प्रशासनिक भवन (राजीव भवन) जा पहुंचे, जैसे ही मुख्य विकास अधिकारी की गाडी आई पीआरडी जवान गाडी के आगे खडे हो गये, करीब दो दर्जन पीआरडी जवानों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता की गाड़ी का रास्ता रोक दिया, जवानों ने दो माह से रुके वेतन का भुगतान कराने की मांग की, सीडीओ ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, जवानों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनके अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद पद रिक्त हो गया था, रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार उपयुक्त मनरेगा को सौंपा गया था, उन्होंने पदभार संभालने और कोई कार्य करने से इनकार कर दिया, इसके चलते पीआरडी जवानों सहित अन्य कर्मचारियों का दो माह से वेतन भुगतान नहीं हो सका है ।







.jpeg)











