एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
-प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का सभापति किया गया है नियुक्त
मथुरा । उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का सभापति नियुक्त किया गया है, इस पद के साथ उन्हें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का पद भी प्राप्त हुआ है, अब प्रदेश की विद्युत व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जांच, समीक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों की निगरानी उनके नेतृत्व में की जाएगी ।
ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे, उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना होगा तथा जनता से जुड़े विद्युत संबंधी मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी ।
(49).jpg)
ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की थी, लंबे समय तक संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और बजरंग दल के जिला संयोजक पद के साथ ही कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं, राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें यह अहम दायित्व सौंपे जाने को नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है ।







.jpeg)











