कांग्रेस ऑब्जर्वर को जिलाध्यक्ष के लिए 14 लोगों ने सौंपे आवेदन

कांग्रेस ऑब्जर्वर को जिलाध्यक्ष के लिए 14 लोगों ने सौंपे आवेदन
  मथुरा । कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए कुछ 14 नामांकन आए जिनमें तीन महिला दावेदार हैं, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार की शाम सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, पार्टी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. अंजली निब्बारकर के समक्ष कुल 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए । 


  जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, डॉ0 आशुतोष भारद्वाज, दिलीप चौधरी, भगवान सिंह वर्मा, दिनेश मौर्या, तपेश गौतम, विनोद आर्य, दीपक अग्रवाल, योगेश पचहरा, राजकुमार तिवारी, प्रवीन ठाकुर, अनिल कुंतल, रूपा लवानिया और कमलेश चौधरी शामिल हैं, इनमें तीन महिला दावेदार भी हैं, ऑब्जर्वर डॉ0 अंजली निब्बारकर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हुई, प्राप्त नामांकनों पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा, जिलाध्यक्ष पद के लिए छह लोगों का एक पैनल तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा जिसके बाद पार्टी नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा ।
 पूर्व में नौहझील ब्लॉक में हुए विवाद को देखते हुए कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और कार्यालय के आसपास समर्थकों की भीड़ जुटी रही, मुकेश धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी दावेदारी पेश करने का अधिकार है, पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं की अपनी भूमिका होती है। वहीं, दावेदार दिलीप चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का निर्देश सभी के लिए सर्वमान्य होगा और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1990309
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.