नव चयनित 35 प्राविधिक सहायकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

नव चयनित 35 प्राविधिक सहायकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
-डीएम ने सभी को कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करने किया प्रोत्साहित 
   मथुरा । लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, लखनऊ में आयोजित उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता, उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, सभी 35 नव चयनित प्राविधिक सहायक, अभ्यर्थियों के अभिभावक गण एवं कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी द्वारा उक्त लाइव कार्यक्रम को देखा गया। 


  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद के नव चयनित 35 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किया, उन्होंने कहा कि यह पल आप सभी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण, गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय है, आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन, धैर्य और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता प्राप्त की है, इस उपलब्धि के लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं, सफलता केवल किसी परीक्षा या चयन में प्राप्त होने वाला परिणाम नहीं है, बल्कि यह निरंतर प्रयास, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का परिणाम है ।
  जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी ने अनेक चुनौतियों और संघर्षों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है, आपकी यह सफलता आपके परिवार के लिए गर्व का विषय है और समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा भी है, आप अपने कार्यों में निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, सदैव यह स्मरण रखें कि आपके कार्य और व्यवहार से न केवल आपकी व्यक्तिगत पहचान बनेगी, बल्कि आपके विभाग एवं शासन-प्रशासन की छवि भी निर्धारित होगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1990304
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.