श्री झूलेलाल चालिया पर्व समापन पर हुए सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

श्री झूलेलाल चालिया पर्व समापन पर हुए सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
-सिंधी बच्चों ने धारण किया जनेऊ, सनातन संस्कारों की परंपरा को किया आत्मसात
  मथुरा । 40 दिवसीय वरूणावतार भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन मंगलवार को हुआ, इस मौके पर सिंधी पुरोहित महाराज स्वामी पंडित श्री मोहनलाल शर्मा के सानिध्य में सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया जिसमें सिंधी बालकों ने जनेऊ धारण करके सनातन संस्कारों की परम्परा को आत्मसात किया, चालिया पर्व से जुड़े इस उत्सव की शुरुआत गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड में महाराज स्वामी पं0 मोहनलाल शर्मा के निवास स्थान पर सजाए गए दरबार में भगवान झूलेलाल जी की आरती पूजन वंदन किया गया, सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया । 


  मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया, आज के आधुनिक दौर में बच्चों को अपनी परंपराओं, धार्मिक मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराने का संदेश दिया गया, महाराज स्वामी पंडित श्री मोहनलाल शर्मा जी ने रायपुर, नागपुर, अयोध्या सहित मथुरा जनपद के कुल 10 सिंधी बालकों का सनातन पद्धति संग विधि विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार जनेऊ धारण कराते हुए कहा कि जनेऊ केवल धागा नहीं है, इसका आध्यात्मिक और नैतिक महत्व भी है ।
   उन्होंने इसे कर्तव्य, अनुशासन, संयम, सदाचार और ज्ञान की ओर बढ़ने का प्रतीक बताते हुए कहा कि जनेऊ धारण करने को धार्मिक आस्था के साथ-साथ संस्कार और जिम्मेदारी की शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया जाए, यज्ञोपवीत पूजन कार्य में पंडित सुनील शर्मा और धीरज शर्मा ने भी सहयोग किया, इस आयोजन में शहर की सभी सिंधी पंचायत एवं संगठनों के पदाधिकारियों एवं तमाम सिंधीजनों ने बल्लभग्राम राजस्थान की घनश्याम दास एंड पार्टी के सिंधी कलाकारों की प्रस्तुतियों में खुद को रंगा, हर कोई भगवान झूलेलाल के जयकारों एवं तरानों में डूबा दिखा, महिलाएं और बच्चे काफी उत्साहित दिखे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1990302
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.