राष्ट्र रक्षा सूत्र हैं राष्ट्र का गौरव, दो लाख रक्षा सूत्र किये समर्पित
राष्ट्र रक्षा सूत्र हैं राष्ट्र का गौरव, दो लाख रक्षा सूत्र किये समर्पित
वृंदावन । संविद् गुरुकुलम में राष्ट्र रक्षा सूत्र बंधन यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित भारतीय सैनिकों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और आत्मीयता के भाव को समर्पित इस अभियान ने विगत 25 वर्षों में देशवासियों को राष्ट्रभक्ति के एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है, इस दौरान दीदी मां की गरिमामयी उपस्थिति रही व साथ ही युगपुरुष श्रद्धेय गुरुदेव भगवान स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का दिव्य सान्निध्य से कार्यक्रम शोभायमान रहा।
(50).jpg)
उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा सूत्र की यह 25 वर्षों की यात्रा केवल एक आयोजन की यात्रा नहीं, बल्कि देश की बेटियों द्वारा राष्ट्र के प्रहरी वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भाईचारे की भावना को निरंतर सुदृढ़ करने का संकल्प है, उन्होंने इस गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाने और इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया, कार्यक्रम में अखंड परमधाम से ज्योतिर्मयानंद, अखंड परमधाम वृंदावन से चित् प्रकाशानंद, साक्षी चेतना दीदी, दिव्य चेतना दीदी, शिरोमणि दीदी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही ।
साथ ही इस अवसर पर राजीव गुप्ता, मेजर जनरल पृथि सिंह उपस्थित रहे, इस वर्ष भी देशभर में 1,11,000 रक्षा-सूत्रों के संकलन का संकल्प लिया गया था, इस संकल्प को जन-जन का अभूतपूर्व समर्थन मिला और देश के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 2,17,848 रक्षा-सूत्र प्राप्त हुए, इन सभी रक्षा-सूत्रों को राष्ट्र की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में दीदी मां को समर्पित किया गया ।







.jpeg)











