तीन लाख का 1200 किलो किलो पनीर को जमीन में कराया नष्ट
तीन लाख का 1200 किलो किलो पनीर को जमीन में कराया नष्ट
-मथुरा में पकड़ी मिलावटी पनीर, राजस्थान से लाई जा रही थी, खाद्य विभाग ने कराई नष्ट
मथुरा । आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, इसी क्रम में सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोसीकलां क्षेत्र में राजस्थान से लाई जा रही 1200 किलोग्राम संदिग्ध पनीर की एक बड़ी खेप पकड़ी गई, जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जब्त पनीर की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है, जनहित में इस संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ।

खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ0 जतिन कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए त्योहारों से पहले विशेष अभियान चलाया जा रहा है, सोमवार रात विभाग को सूचना मिली थी कि राजस्थान से एक वाहन में भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर मथुरा लाया जा रहा है, इस सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने तत्काल कोसीकलां क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी, टीम ने आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किंग ढाबा के पास बोलेरो गाड़ी संख्या डीएल 1 एलएएन 2511 को रोका और उसकी तलाशी ली।
.jpg)
(52).jpg)
तलाशी के दौरान वाहन से लगभग 1200 किलोग्राम पनीर बरामद हुआ, वाहन चालक और मालिक सत्यवीर पुत्र विश्वभर, निवासी ग्राम खेड़ली जालो, थाना कामां, जनपद डीग, राजस्थान से पनीर के क्रय विक्रय संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण खाद्य विभाग की टीम ने उसके तीन नमूने संग्रहित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है, साथ ही मौके पर अस्वच्छ और संदिग्ध पाए गए लगभग 1200 किलोग्राम पनीर को जनहित में तत्काल नष्ट कर दिया गया, इस नष्ट किए गए पनीर की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है, अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)











